
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कर्मशील और ऊर्जावान देशवासी ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश के विकास और प्रगति के लिए लोगों की मेहनत और ऊर्जा सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि लोगों की मेहनत से देश समृद्धि, आत्मनिर्भरता और उन्नति के शिखर को छूता है। प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया जो सतत प्रयास और मेहनत के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोगों की मेहनत और ऊर्जा से ही देश आगे बढ़ता है।




